उत्तराखंड में 300 भेड़ और बकरियों की मौत, कैसी घटी ये दर्दनाक घटना, पढ़िये पूरी खबर।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देहरादून- उत्तराखंड में करवट लेते मौसम के बीच आसमान से आफत बरसी है। उत्तरकाशी के खट्टू खाल के जंगलों में शुक्रवार (25 मार्च) को आसमानी बिजली ने जमकर कहर बरपाया है। यहाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 300 से ज्यादा बकरियां मर गई हैं। उत्तरकाशी जिले के खट्टू खाल क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 300 से ज्यादा भेड़ और बकरियों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भटवाड़ी प्रखंड के बारसू गांव निवासी संजीव रावत सहित अन्य पशुपालक अपनी भेड़-बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर लेकर जा रहे थे। तभी तेज बारिश के बीच खट्टू खाल गांव के जंगल में आकाशीय बिजली एक बड़े चीड़ पर गिर गई। इस आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लगभग 350 छोटी-बड़ी भेड़ एवं बकरियों की झुलसकर मौके पर ही जान चली गई। तस्वीर में स्पष्ट नज़र आ रहा है कि आकाशीय बिजली ने किस प्रकार तबाही के निशान छोड़े हैं। जमीन पर मृत भेड़ और बकरियां पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

ग्रामीण जगमोहन रावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि बड़ी संख्या में पशु हानि हुई है। आपदा प्रबंधन ने आधिकारिक जानकारी दी है कि घटना स्थल पर क्षति का आकलन करने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।