पति ने अपने बच्चों के सामने चाकू से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। लोगों ने आरोपी हत्यारे पति को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। जाने क्या था पुरा मामला। पढ़िये पुरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

मजदूरी को जाते समय पत्नी ने पति से मीट लाने को कहा। शाम को पति गोश्त नहीं लाया, तो पत्नी ने झगड़ना शुरू कर दिया। गुस्से में पति ने अपने बच्चों के सामने चाकू से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। मां की हत्या देख बच्चों की चीख निकल गई। अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मामूद नगर की इकरा लॉज गली नंबर 5 में रविवार रात गोश्त यानी मीट नहीं लाने पर घर में पत्नी ने झगड़ा किया। पति का पारा हाई चढ़ गया, उसने पत्नी की चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया आस-पास के लोगों ने आरोपी  हत्यारे पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

 

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोहल्ला मामूद नगर निवासी सगीर अपनी पत्नी गुड्डो 30 वर्षीय और 3 बच्चों के साथ रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक सुबह घर से मजदूरी करने जा रहा था, महिला ने घर के लिए मीट मगांया। युवक रात को घर आया, तो मीट न लेकर आने पर दंपति में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी गुड्डो की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

मां की सामने हत्या होते देखे छोटे-छोटे बच्चों की चीख निकल गई। जिसे  सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गये। घटना की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रुम को दी। सूचना पर इलाका पुलिस की मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक महिला की बेटी ने घटना को अपनी आंखों से देखा और उसने बताया कि मम्मी पापा में गोश्त को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते पापा ने मम्मी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही पुलिस घटना के मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *