बाइक सवार युवक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के दौरान हूई उसकी मौत।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में बिजौली के पास बाइक सवार युवक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रक्सा के ग्राम सिजवाहा निवासी अजय कुमार अहिरवार (26) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। उसकी बहन रजनी हंसारी में रहती है। रजनी के जेठ की मौत हो गई थी। अजय उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद।

 

 

 

इसी दरम्यान ललितपुर रोड पर बिजौली में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पीछे आ रहे रिश्तेदार उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह अजय की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में वारदात से पहले ही पुलिस का वार* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने समय रहते 03 आरोपियों को दबोचा* *जान से मारने की साजिश नाकाम, बड़ी घटना होने से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा*

अजय के पिता कैलाश अहिरवार की चार साल पहले मौत हो गई थी। दो भाइयों में अजय बड़ा था, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उस पर ही थी। अजय की दो साल पहले शादी हुई थी। घटना के बाद से पत्नी मनीषा, मां कमला समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

kj
tara