कुर्सियों पर बैठकर नहीं मिलेगी ओवरलोडिंग की हकीकत, रामनगर की सड़कों पर उतरकर देखिए नियमों की धज्जियां उड़ाते वाहनों का पूरा खेल।

🚨 कुर्सियों पर बैठकर नहीं मिलेगी ओवरलोडिंग की हकीकत, रामनगर की सड़कों पर उतरकर देखिए नियमों की धज्जियां उड़ाते वाहनों का पूरा खेल।

 

 

एआरटीओ साहब, आखिर सड़कों पर उतरकर कब देखेंगे हकीकत? क्षमता से अधिक बोरियां लादकर शहर में दौड़ रहे वाहन, मंगलार रोड पर सामने आई तस्वीर ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल!

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। शहर की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को मंगलार रोड पर सामने आई एक तस्वीर ने परिवहन विभाग और एआरटीओ की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी-भरकम ट्रक में बोरियां इस कदर लादी गई थीं कि वाहन की ऊंचाई सामान्य से काफी अधिक दिखाई दे रही थी। सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों के बेहद नजदीक से निकलता यह ट्रक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  विदाई में भावुक हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, बोले- पुलिस परिवार के सदस्य को खोने का डर सबसे बड़ा दर्द।

 

 

 

तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन बिजली की तारों को घसीटता हुआ आगे बढ़ रहा था। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन तस्वीर में दिखाई दे रही स्थिति ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

 

सबसे बड़ा सवाल परिवहन विभाग की निगरानी पर है।

बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन आरटीओ कार्यालय से निकलकर सड़क पर पहुंचा था। यदि यह जानकारी सही है तो यह जांच का विषय है कि वाहन की ओवरलोडिंग और निर्धारित ऊंचाई से संबंधित नियमों की जांच क्यों नहीं हुई? क्या विभागीय अधिकारियों को ऐसे वाहनों की जानकारी नहीं मिलती या फिर सड़कों पर नियमित चेकिंग की व्यवस्था प्रभावी नहीं है?

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

 

 

 

एआरटीओ साहब, कुर्सी पर बैठकर नहीं, सड़कों पर उतरकर देखिए हकीकत!

परिवहन विभाग का काम केवल कागजों में नियम बताना और चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना भी है। सवाल यह है कि रामनगर में ओवरलोडिंग के खिलाफ कितनी नियमित कार्रवाई हो रही है? शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की जांच कौन कर रहा है? आखिर ऐसे वाहन आबादी और बाजार क्षेत्र से कैसे गुजर रहे हैं?

मंगलार रोड पर दुकानदारों, पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे में ऊंचाई तक भरा ओवरलोड ट्रक बिजली की तारों और सड़क पर चल रहे लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चार मुकदमों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रोहित आर्या छह महीने के लिए जिला बदर।

 

 

 

अब मांग उठ रही है कि परिवहन विभाग और एआरटीओ मामले का तत्काल संज्ञान लें। संबंधित वाहन की पहचान कर उसके वजन, लोडिंग और निर्धारित मानकों की जांच कराई जाए। यदि नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि आरटीओ कार्यालय से निकलने की बताई जा रही जानकारी सही है या नहीं।

 

 

अब सवाल सीधे एआरटीओ और परिवहन विभाग से है—क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़कों पर उतरकर कार्रवाई होगी? आखिर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?