शिक्षक मंडल ने चलाया स्कूल चलो अभियान।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर । आर्थिक,सामाजिक रूप से पिछड़े समुदायों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकारी शिक्षकों के समूह रचनात्मक शिक्षक समूह ने आज से व्यापक अभियान छेड़ दिया है।कार्यक्रम की शुरुआत नई बस्ती पुछड़ी से की गई।इस क्षेत्र में शिक्षक मंडल द्वारा कोसी खनन से जुड़े मजदूर परिवारों के बच्चों के लिए निशुल्क ज्योतिबा फुले सांयकालीन स्कूल विगत डेढ़ बर्ष से संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने वक्तव्य में शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल ने कहा कि विगत वर्ष भी शिक्षक मंडल द्वारा इस क्षेत्र में व्यापक अभियान संचालित कर दो सौ से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाया गया। ये बच्चे अपनी गरीबी या फिर कोरोना के कारण शिक्षा से वंचित हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले सख्ती: जलभराव पर एक्शन मोड में प्रशासन, 3 दिन में DPR का अल्टीमेटम।

 

 

 

पी एन जी पी जी महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो गिरीश चंद पंत ने अभिवावकों को समझाते हुए कहा शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। प्राइमरी शिक्षा से जुड़े नंदराम ने कहा अभी भी इस क्षेत्र के कुछ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे,शिक्षक मंडल का प्रयास है कि मजदूर परिवारों के शत प्रतिशत बच्चे स्कूल जाएं। तय हुआ कि रामनगर के अन्य आर्थिक ,सामाजिक रूप से पिछड़ी आबादी वाली अन्य बस्तियों में भी ऐसा ही अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

 

इस मौके पर डा डी एन जोशी,ग्राम प्रधान मो तारिक, सांयकालीन स्कूल के शिक्षक सुमित कुमार, हेमा जोशी, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला,तारीफ फुरकान, मोमिन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *