प्रदेश सरकार नही कर पायी कद्दावर नेता हरक सिंह रावत की अनदेखी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

*पार्टी हाई कमान के मनाने के बाद ही माने हरक सिंह रावत, कहा हरक सिंह जी पार्टी के है वरिष्ठ नेता, उनके मुद्दोें को कभी नही किया जायेगा नजरअंदाज।*

*राष्टीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के आश्वासन पर डा हरक सिंह रावत देर शाम पहुचे मुख्यमंत्री आवास*

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

*हरक सिंह रावत के मुख्यमंत्री आवास पहुचने से पहले ही संगठन तथा बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता थे मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ हुई वार्ता के पश्चात कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए ₹ 50.00 करोड की धनराशि आंवटित करने पर सहमति बन गयी है। इस घटनाक्रम पर प्रेस से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह हमारे परिवार की बात है, हरक सिंह जी हमारे परिवार में वरिष्ठ सदस्य है, हमने आपस में बैठकर इस बात का हल निकाल लिया है। वार्ता के समाप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाॅ हरक सिंह रावत को रात्री भोज के लिए मुख्यमंत्री आवास पर रोका तब हरक सिंह रावत ने रात्रि भोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ किया। रात्रि भोज पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी डाॅ हरक सिंह रावत के साथ उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *