
दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।
उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव एवं डोलमार के मध्य मलबा आने से गुरुवार को यातायात बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की सूचना मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
SSP ने मौके पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी को तत्काल मौके पर भेजकर सड़क पर आए मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई।
पुलिस टीम ने मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया। मलबा हटने के बाद मार्ग पर यातायात को सुचारू कराया गया और फंसे हुए वाहन चालक एवं यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
SSP के मौके पर पहुंचकर स्वयं यातायात व्यवस्था संभालने से पुलिसकर्मियों ने भी तेजी से कार्रवाई की और मार्ग को जल्द से जल्द सामान्य करने में जुट गए।










