10 वी के छात्र का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला, इलाके में सनसनी मच गई, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के चक हरदयाल गांव में बुधवार की सुबह महुआ के पेड़ से एक किशोर की लाश लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

जानकारी के मुताबिक औराई कोतवाली के चक हरदयाल निवासी योगेश कुमार उर्फ पाठक का 17 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ बंदू कक्षा 10वीं का छात्र है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की अल सुबह वह महुआ बिनने के लिए बगीचे की ओर गया था। सुबह कुछ ग्रामीण बगीचे की ओर टहलने गए तो महुए के पेड़ पर शिवम लाश लटकती देख सन्न रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर जांच में जुट गई। वही डाग स्क्वायड के सहारे भी छानबीन कर रही है। दूसरी तरफ परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

kj
tara