सड़क हादसा : कार अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 लोगें के गंभीर रूप से घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 लोगें के गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। ये हादसा हाथरस जिले थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास हुआ है। जहां इको कार में सवार 6 लोग एटा से हाथरस के लिए लौट रहे थे। इसी बीच कार के सामने एक नील गाय आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

 

नील गाय के सामने आने से चालक ने उसे बचाने की कोशिश की। इससे कार का नियंत्रण कन्ट्रोंल से बाहर हो गया और सड़क के किनारे पीपल के पेड़ से जाकर टकरा गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

हाथरस जिले में हुए इस सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मंतो उम्र 48, संतोष उम्र 50, मोहित उम्र 14 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी कार में सवार होकर एटा रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान रात को करीब 2 बजे सभी लोग कार में सवार होकर एटा से हाथरस के लिए लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ है।

kj
tara