रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर लगाया जाएगा जुर्माना।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बरेली 6 अप्रैल, 2023ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के ई..एन.एच.एम. विभाग द्वारा मंडल के राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अंतर्गत आने वाले 10 रेलवे स्टेशनों यथा काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, कासगंज, कन्नौज, लालकुआं एवं बरेली सिटी पर 10 से 13 अप्रैल, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, बनभूलपुरा से 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

इस कार्य हेतु मंडल पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नामित किया गया है, जोकि वाणिज्य एवं रेल सुरक्षा बल के सहयोग से स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को जागरूक करने के उपरांत विधिक कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *