कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक लिव-इन रिलेशन में रहने वाली पार्टनर की मां को मार दी गोली।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देश की राजधानी दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में गोली लगने से 40 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, गोली महिला के कंधे में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जख्मी महिला को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, दो घंटे में चला नैनीझील का बृहद सफाई अभियान।

 

 

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को पता चला है कि आरोपी युवक आलोक महिला की पुत्री के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। रविवार की शाम आलोक और उसकी महिला मित्र के बीच कुत्ते को लेकर विवाद हो गया था। किसी प्रकार से दोनों के बीच मामला ख़त्म हो गया था। लेकिन, शुक्रवार को दोनों एक बार फिर लड़ने लगे। गुस्से में आलोक ने चंचल के डॉग को लात मार दी। इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया विवाद धीरे-धीरे बढ़ता ही गया।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

यहाँ तक कि चंचल ने कॉल कर अपनी मां कंचन को घर बुला लिया. शाम के वक़्त मां दोनों के बीच सुलह कराने के लिए देश बंधु गुप्ता रोड में बने उनके घर पर पहुंची थी। बीच-बचाव के दौरान आलोक ने गुस्से में अपनी दोस्त की मां को गोली मार दी और भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी आलोक की उम्र लगभग 27 साल है। वह अमन विहार थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है।पुलिस की कई टीमें आलोक की खोजबीन में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका! 1.121 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *