रेलवे-स्टेशन पर यात्री ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से गिरा, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस 108 की मदद से सरकारी चिकित्सालय भिजवाया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुड़की। बनमखी-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन जब लक्सर रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- 5 पर पहुंची तब व कुछ समय पश्चात जब प्लेटफार्म से चलने लगी तभी एक यात्री ट्रेन में चढ़ते टाइम फिसल गया। रेलवे-स्टेशन लक्सर पर ड्यूटीरत एएसआई सुरेंद्र रावत, कांस्टेबल संदीप व कांस्टेबल विनोद द्वारा तत्काल उक्त ट्रेन को गार्ड की सहायता से रुकवाकर उक्त व्यक्ति को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परखी व्यवस्थाएं

 

 

एवम तुरंत प्राथमिक उपचार देकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस 108 की मदद से सरकारी चिकित्सालय भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *