हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से पिता-पुत्र की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

यूपी के गाजीपुर जिले में सोमवार सुबह दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे से कोहराम मच गया। तार टूटने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मुहम्मदाबाद कोतवाली के चौबेपुर में खेत में फसलों की सिंचाई कर रहे पिता और पुत्र पर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। उनकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

बिरनो थाना क्षेत्र के बिरनो गांव में रविवार रात हाईटेंशन तार टूटकर यूबीआई बैंक पर गिरा। इससे कई घरों करंट दौड़ गया। वहीं घर के बाहर लोहे के दरवाजे के पास खड़े वृद्ध की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के रोने बिलखने से दो गांवों में चीख-पुकार मची हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

चौबेपुर गांव निवासी शिवटहल यादव (55) अपने पुत्र अनिल यादव (35) के साथ सुबह पांच बजे खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान बांस के सहारे जा रहा विद्युत तार पिता-पुत्र के ऊपर गिर पड़ा। दोनों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। पास के खेत में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए दौड़े। सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

 

घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के रोने बिलखने से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kj
tara