थोक कपड़ा व्यापारी के घर में लगी आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

हल्द्वानी। थोक कपड़ा व्यापारी के घर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। कॉलोनी महिलाओं ने छत पर आग धधकती देखकर सूचना दी। इसके बाद कपड़ा व्यापारी ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

 

कोतवाली थाना क्षेत्र के कालाढूंगी मार्ग स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल कपड़ों के थोक विक्रेता हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:20 बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर के दरवाजे में ताला डाल कर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय कॉलोनी में टहल रहीं कुछ महिलाओं ने घर की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।

 

 

आनन-फानन में वे परिजनों को लेकर घर से बाहर निकले और धधकती आग देखकर हैरान रह गए। उन्होंने अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एफएसओ गोविंद राम आर्या पूरी दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और बैगपैक सेट की मदद लेनी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

 

 

 

कपड़ा व्यापारी के मुताबिक घर के पिछले हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा है जिसमें रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान भी भरा हुआ था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।