अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी कार हादसे में दो लोगो की हुई मौत जबकि 2 घायल ।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।