नैनीताल सरोवर नगरी में उपजिला मजिस्ट्रेट द्वारा नगर पालिका की टीम के साथ तल्लीताल और मल्लीताल में स्थित बोट स्टैंडों का अचौक निरीक्षण किया।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

नैनीताल 23 अप्रैल 2023  नैनीताल सरोवर नगरी में दिन रविवार को विभिन्न बोट स्टैंडों पर पर्यटकों द्वारा बिना लाइफ जैकेट के नौकायन करने के प्रकरण संज्ञान में आने पर उपजिला मजिस्ट्रेट नैनीताल राहुल शाह द्वारा नगर पालिका की टीम के साथ तल्लीताल और मल्लीताल में स्थित बोट स्टैंडों का अचौक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 10 से अधिक नौकाओं में पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग करते हुए पाए गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

ऐसे बोट चालकों को फटकार लगाते हुए उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ साथ लाइसेंस निरस्त करने हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। कई पैडल बोट में भी कई पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग करते पाए गए ऐसे बोट संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने और झील में लाइफ जैकेट उतरने वाले पर्यटकों का भी चालान काटने हेतु नगर पालिका को मौके पर निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

 

 

 

अलका होटल बोट स्टैंड में एक नौका चालक नशे में होने पाया गया जिसे मौके पर पुलिस के हवाले करते हुए कार्यवाही हेतु तल्लीताल प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। दर्शनघर के पास के बोट स्टैंड पर पैडल बोट संचालक द्वारा बोटों पर संख्या न अंकित करने और बिना पालिका के अनुमति के प्रचार सामग्री पाए जाने पर उपजिलाधिकारी नैनीताल ने बोट स्टैंड को पालिका से सीज करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

 

 

कई बोट स्टैंडों पर गंदगी पाए जाने पर सबंधित नौका चालकों को सफाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं । उक्त निरीक्षण में नगर पालिका कर निरीक्षक शिवराज नेगी , राजस्व निरीक्षक रैं सिंह और पालिका कर्मी उपस्थित रहे।

_______
जिला सूचना अधिकारी कार्यालय नैनीताल।05942-235605।

kj
tara