रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में सीतावनी मार्ग पर बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपट पड़ी, पर्यटकों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

ख़बर शेयर करें -

नाज़िम कुरैशी – सवांददाता

रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में सीतावनी मार्ग पर बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपट पड़ी। हालांकि बाघिन जिप्सी के अंदर नहीं घुसी। बाघिन को लेकर वन विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। दोपहर दो बजे टेड़ा गेट से पर्यटकों की जिप्सी सीतावनी जोन में जंगल सफारी को जा रही थी। ग्रासलैंड के समीप पर्यटकों को सड़क किनारे एक बाघिन दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

 

बाघिन को देखकर पर्यटकों की जिप्सी रुक गई। इस पर बाघिन अचानक हमलावर हो गई और जिप्सी की ओर कूद पड़ी। जिससे जिप्सी में बैठे पर्यटकों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बाघिन ने पर्यटकों पर हमला नहीं किया और वह जंगल की ओर चली गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *