युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से कर दी हत्या, शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह झाड़ियों में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के लौढिया गांव निवासी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मौके पर मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। घटनास्थल पर अपार एसपीसीओ और कोतवाल समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर 87.35% और हाईस्कूल 91.26%।

 

 

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक आलोक कुमार (27) के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात को अज्ञात युवक का फोन आया था। इसके बाद वह कहकर निकला कि कुछ देर बाद आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी की वर्दी में घूम रहा फर्जी “मेजर” गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से खुला राज।

 

 

 

रविवार की सुबह उसका शव घर से लगभग 700 मीटर दूर झाड़ियों के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने किसी के साथ रंजिश होने की बात नहीं मानी है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

मृतक रायपुर में मजदूरी करता था, जो 10 दिन पहले ही गांव आया था। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मामले में दोषी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभी तक हत्या के पीछे कारण की सही जानकारी नहीं हो पा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *