ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुआ हादसा, एक 27 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लक्सर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा हुआ है. यहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक 27 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। लक्सर: क्षेत्र में इन दिनों पेराई सत्र अपने चरम पर है. जिसके चलते भारी मात्रा में किसान अपने गन्ने को लेकर मिल की ओर तेजी से दौड़ रहे हैं. उनके गन्ने से भरे वाहन इतने ओवरलोडेड हैं की ये कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकते हैं. ऐसा ही एक मामला लक्सर क्षेत्र स्थित बुक्कनपुर गांव से सामने आया है. यहां गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक 27 वर्षीय युवती बेबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

 

बुक्कनपुर गांव के पास हुआ हादसा: वहीं, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद मौके पर पूछताछ की गई. पुलिस ने घायलों को लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहीं, कुछ घायलों को परिजनों ने लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

 

इसके साथ ही एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है. साथ ही पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है. इस घटना के बाद से ही युवती और घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।