तालाब में मिला नवजात का शव सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के टोला प्यारेपुर में रविवार की रात करीब नौ बजे तालाब में नवजात का शव मिला। नवजात को एक प्लास्टिक में लपेटकर फेंका गया था। उसी रास्ते जाते समय गांव के लोगों की नजर प्लास्टिक पर पड़ी। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, जैनपुर गांव के टोला प्यारेपुर में एक तालाब है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शराब दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 दुकानों में मिली गड़बड़ी।

 

 

 

जिसमें मछली पालन होता है। रविवार की रात रखवाली के लिए पहुंचे युवक ने पोखरे में तैरता देखा। जहर होने के संदेह में उसने प्लास्टिक को बाहर निकाला तो उसमें नवजात का शव मिला। यह देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में जानकारी जुटाना चाहा, लेकिन आसपास के लोग शव के बारे में कुछ नहीं बता पा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, बनभूलपुरा से 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी कि किसने और क्यों शव को फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *