नाबालिग बेटी से सौतेला पिता करता था दुष्कर्म, मां ने की शिकायत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। यहां कासना कस्बे में रहने वाला सौतेला पिता पिछले एक साल से डरा धमकाकर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां-बेटी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस के मुताबिक कस्बे में एक महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। इस बीच खगड़िया बिहार निवासी बिट्टू ने हमदर्दी दिखाई तो महिला ने एक साल बाद उससे शादी कर ली और वह अपनी बेटी के साथ उसके साथ रहने लगी। आरोपी सौतेला पिता पिछले एक साल से उसकी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी यह बात किसी को बताने पर बच्ची को धमकाता था। इस वजह से लड़की आरोपी की करतूत को चुपचाप सह रही थी, लेकिन अब तंग आकर लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई।

यह भी पढ़ें 👉  पर्व मनाओ, पर कानून मत भूलो— दीपावली से पहले SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने जुआ खेलते 04 व्यक्तियों को पकड़ा, भारी मात्रा में नगदी बरामद*

 

 

महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला का कहना है कि पीड़ित बच्ची और महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस की कड़ी नजर — भीमताल पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

 

 

पीड़िता के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद मां ने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। शादी के बाद युवक उन लोगों के साथ घर में रहने लगा था। बेटी भी इस दौरान उनके साथ रह रही थी। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता था और किसी को इसकी सूचना ना देने के लिए धमकाता था। सौतेले पिता की धमकी से पीड़िता डरी हुई थी। उसने किसी को कुछ नहीं बतयाा। बाद में सौतेले पिता की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां से पूरी कहानी बताई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मां ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *