दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से झोपड़ी में सो रहे आठ लोगों की मौत।

ख़बर शेयर करें -

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से झोपड़ी में सो रहे आठ लोगों की मौत।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर एक दर्दनाक घटना घटी। एक बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर पलट गया, जिससे झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार बच्चे, और एक दामाद शामिल हैं। इस हादसे में एक बच्ची घायल भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

 

 

यह घटना मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास हुई, जहां नट बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिक्शे में सटकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार, माल भी बरामद।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों एवं जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया। हालांकि, तब तक अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्धू (4), हीरो (22), उसका पति करन (25) और उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  *मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान* *पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*

 

 

हादसे में घायल अवधेश की एक पुत्री बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक अवधेश और हेल्पर रोहित को हिरासत में ले लिया है।