नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण किया।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  – संवाददाता

हरिद्वार: नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार का निरीक्षण किया तथा कोषागार के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलक्ट्रेट में अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली, जिसमें उन्होंने हरिद्वार जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जन-समस्याओं का निस्तारण, अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जो भी प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैं, उन्हें पूरे मनोयोग से अमीलीजामा पहनाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बस स्टैंड पर बिछड़ा मासूम, रामनगर पुलिस बनी फरिश्ता। 4 वर्षीय इस्माइल को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू।

 

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

 

 

मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, ए0आर0 कोआपरेटिव राजेश चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, वैयक्तिक अधिकारी रामेन्द्र, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
………………..

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *