सड़क हादसा : दो ट्रकों की हूई जबरदस्त टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।हादसा दो ट्रकों की टक्कर के चलते हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने एक वाहन में फंसे चालक के शव को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर बाहर निकाला। हादसा चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

जानकारी के मुताबिक, चांपा की ओर से एक ट्रक बम्हनीडीह की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सामने से आ रहा था। हथनेवरा गांव के पास दोनों वाहन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों ट्रक एक-दूसरे में घुस गए। इसके कारण एक ट्रक के चालक शिवरीनारायण के बिलारी निवासह राहुल साहू (19) की मौत हो गई और उसके हेल्पर जैजैपुर के सेंदरी निवासी त्रिलोचन केवट (22) घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

वहीं दूसरे ट्रक के हेल्पर झारखंड के कजरा निवासी फारुक अंसारी (27) और चालक ने भी दम तोड़ दिया। अभी तक चालक का नाम और पता सामने नहीं आ सका है। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल, चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और टीआई मनीष सिदार मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का चालक अंदर ही फंसा था।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

 

पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर उसे जब तक बाहर निकाला, वह दम तोड़ चुका था। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।