शादी की खुशियां बदली मातम में, शादी से ठीक पहले दूल्हा के चचेरे बहनोई की सड़क हादसे से हूई दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई। बता दें कि शादी से ठीक पहले दूल्हा के चचेरे बहनोई की सड़क हादसे से दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस मौत के बाद काफी देर तक कोहराम का माहौल बना रहा।घटना चौराही थाना क्षेत्र के पीरनगर की है। बता दें कि जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के रतन वार्ड-12 निवासी दिनेश महतो के पुत्र 27 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

 

इस पूरे परिजनों ने बताया कि, शनिवार की देर शाम अपने साइकिल पर सवार होकर मृतक मिथिलेश कुमार सामान खरीदने के लिए चौक पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जबरदस्त कुचल दिया था और मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही घर में शादी की खुशी मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

 

 

आपको बता दें कि, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना छुड़ाई थाने पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर छाउदही थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  "ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल... लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी"

 

 

इस पूरे घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, मृतक मिथिलेश कुमार के मौसेरे भाई दीपक कुमार की आज शादी हुई थी और वह उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल गया हुआ था. मृतक मिथिलेश कुमार मजदूरी कर परिवार चलाता था.


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *