सड़क पर बिखर गया परिवार का सपना, रामनगर हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल।

सड़क पर बिखर गया परिवार का सपना, रामनगर हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधाम सम्पादक

रामनगर–हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम गैबुआ के पास कार और बाइक की आमने–सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।

जानकारी के अनुसार ग्राम कनोरी, बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर निवासी राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक पर सवार होकर रामनगर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गैबुआ गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन और सनी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :

घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

पुलिस कार्रवाई :

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।