छत पर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर कर दी निर्मम हत्या।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में छत पर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। ग्राम पंचायत जमुआ के बाहरपारा गांव निवासी रामपाल खेती करते हैं। इनके तीन पुत्र हैं। 17 वर्षीय पुत्र आगरा में नौकरी करता है। सोमवार की रात रामपाल क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था जबकि घर पर मौजूद दो बच्चे गांव में आयोजित एक शादी में चले गए थे। घर पर रामपाल की पत्नी रमाकांती (38) अकेले थी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

रात करीब एक बजे रामपाल वापस आया तो दरवाजा बंद मिला तब तक उसके दोनों बच्चे भी आ गए। खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो रामपाल दरवाजे के सामने पड़ी चारपाई पर बच्चों के साथ सो गया। वह सुबह करीब पांच बजे जब उठा और फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो पीछे की दीवार से चढ़कर छत पर पहुंचा। छत पर पत्नी रमाकांती का शव देख कर चीख पड़ा। बच्चे भी रोने लगे। तब तक गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

सूचना पाकर मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह व तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से गला काटकर हत्या हुई है। कुछ सुराग मिले हैं जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।