बाइक सवार तीन हमलावरो ने एक युवक के सिर पर मारी गोली, मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें गठित की।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश केंट थाना क्षेत्र के राजापुर उचवागरी में हमलावरों ने 19 वर्षीय आदिल अली नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीपक भुकर ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को घटना की सूचना रात साढ़े 11 बजे मिली। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आदिल को उसके तीन परिचितों ने एक पुराने विवाद को लेकर गोली मार दी थी। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

इस संबंध में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब आदिल पान की एक दुकान के पास खड़ा था और बाइक सवार तीन हमलावर उसकी ओर आए और उसके सिर में गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इलाके में स्मैक बेचने को लेकर विवाद हुआ था। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।