चलती गाड़ी पर बैठा युवक अचानक सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जाकर गिर पड़ा, 7 सेकंड में हूई उसकी मौत।

ख़बर शेयर करें -

चलती गाड़ी पर बैठा युवक अचानक सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जाकर गिर पड़ा, 7 सेकंड में हूई उसकी मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर अजीबोगरीब घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यहां चलती गाड़ी पर बैठा युवक अचानक सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जाकर गिर पड़ा। जिसके बाद वह वापस नही उठा सका। चलती गाड़ी पर ही युवक दम तोड़ चुका था। मौत का यह पूरा मंजर एक सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक का नाम अशोक सोलंकी बताया जा रहा है। जिसे घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बड़वानी जिला मुख्यालय पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने शनिवार दोपहर के समय एक युवक चलती गाड़ी पर मौत का शिकार हो गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक गाड़ी चलाता जा रहा था, इसी बीच उसे दिल का दौरा पड़ा और वह अपनी गाड़ी लेकर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

महज 7 सेकंड में  हूई युवक की मौत।

महज 7 सेकंड में युवक की मौत हो गई। युवक अशोक सोलंकी एकलरा बसाहट का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद समाजसेवी एंबुलेंस से लेकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचे। जहां, डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *