ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। ठाकुरद्वारा से एक नाबालिग बच्चे को दो लोगों द्वारा मोटरसाइकिल पर बैठाकर रामनगर लाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे द्वारा विरोध और शोर मचाने के बाद दोनों लोग उसे रामनगर कोतवाली के समीप जामा मस्जिद के पास छोड़कर फरार हो गए। संदिग्ध परिस्थितियों में रोते हुए मिले बच्चे को रामनगर पुलिस ने तत्काल अपनी सुरक्षा में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

 

 

 

रोते हुए बच्चे पर पड़ी पुलिस की नजर, तत्काल लिया सुरक्षा में

बताया जा रहा है कि जामा मस्जिद के आसपास पुलिस को एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। बच्चा घबराया हुआ और रो रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अब्दुल गनी और पिता का नाम नसीम खान बताया। बच्चे ने अपना पता ठाकुरद्वारा स्थित गिलो वाली मस्जिद क्षेत्र बताया। अब्दुल गनी ने बताया कि वह मदरसे से सुबह लगभग 10 बजे निकल कर आ रहा था तभी दो युवको ने उसे अपनी बाइक में बिठाया और यहां ले आये।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बच्चे को कोतवाली ले आई और उसके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद बच्चे के परिवार तक सूचना पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

 

 

ठाकुरद्वारा से रामनगर कैसे पहुंचा बच्चा?

पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग को दो लोग मोटरसाइकिल पर बैठाकर ठाकुरद्वारा से रामनगर लेकर आए थे। बच्चे के विरोध करने और शोर मचाने के बाद दोनों उसे रामनगर में जामा मस्जिद के पास छोड़कर चले गए। घटना की परिस्थितियां फिलहाल संदिग्ध बनी हुई हैं।

 

 

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लोग बच्चे को रामनगर क्यों लेकर आए थे। बच्चे को बहला-फुसलाकर या किसी अन्य उद्देश्य से यहां लाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। अपहरण या किसी अन्य आपराधिक उद्देश्य की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

 

परिजनों के पहुंचने का इंतजार

रामनगर पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित रखा है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि परिजन ठाकुरद्वारा से रामनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। खबर लिखे जाने तक परिजन रामनगर कोतवाली नहीं पहुंचे थे।

 

 

 

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि नाबालिग को ठाकुरद्वारा से रामनगर लाने वाले वे दो लोग कौन थे और आखिर बच्चे को इतनी दूर लाने की वजह क्या थी? परिजनों के पहुंचने और बच्चे से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद घटनाक्रम की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।