भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 2 लोग घायल, पुलिस टीम मौके पर पहूँची।

ख़बर शेयर करें -

भीषण सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, कई लोग घायल, पुलिस टीम मौके पर पहूँची।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आठ लोगों की मौत सूचना है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जब कप्तान खुद मैदान में हों, तो खुशियाँ लौट ही आती हैं! – कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने 37 लाख के 200 खोए फोन सौंपकर कहा- 'आपकी अमानत, आपके हाथ' फरियादियों ने कहा THANKYOU नैनीताल पुलिस।

 

 

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले सख्ती: जलभराव पर एक्शन मोड में प्रशासन, 3 दिन में DPR का अल्टीमेटम।

 

पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर सीएम धामी का ट्वीट, सीएम ने कहा बचाव टीमो को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *