दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहायता समूह की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनांक 30 जनवरी 2023 को नगर पालिका परिषद रामनगर में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक सामाजिक उत्प्रेरण एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदर्शनी का उद्घाटन रामनगर के स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं नगर पालिका परिषद रामनगर के माननीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम तथा अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के द्वारा किया गया प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की विक्री की जा रही है विभिन्न उत्पादों जैसे आचार हाथ से बनाए हुए हैंडीक्राफ्ट ऊनी वस्त्र मसाले आदि वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

 

 

कार्यक्रम में बोलते हुए माननीय विधायक रामनगर द्वारा महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उत्पादों हेतु बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया कार्यक्रम में बोलते हुए अधिशासी अधिकारी रामनगर द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा और कार्यक्रम के सफल होने के उपरांत इसे बाजार क्षेत्र में निरंतर लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

 

 

कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर नगर निगम हल्द्वानी डॉक्टर आईपी पंत, कर निरीक्षक  संजय सिंह मनराल,नगर पालिका परिषद के सभासद भुवन सिंह डंगवाल,सभासद श्रीमती विमला देवी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया की पहाड़ी उत्पादों की यह प्रदर्शनी रामनगर नगरपालिका द्वारा पहली बार लगायी जा रही है जो की स्वयं सहायता महिला समूह हेतु भविष्य मे ेएक मिल का पत्थर साबित होगा, जिस हेतु उन्होंने नगरपालिका रामनगर के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व हल्द्वानी से पहुंचे आई पी पंत का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *