पहली बारिश में ही साँप का कहर, दो महिलाओं को करैत साँप ने डसा, एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

पहली बारिश में ही साँप का कहर, दो महिलाओं को करैत साँप ने डसा, एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहली बारिश होते ही सांप डसने के मामला सामने आया है। जहां ग्राम चिरंगा में दो महिला को सांप ने काट लिया है। दो महिलाओं को आनन – फानन में 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाया गया। जहां एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । मामला बतौली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावट का खेल रोकने उतरा खाद्य विभाग, कालाढूंगी में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 4.30 बजे की है। गुरुवार को घर में सो रही चिरंगा निवासी 60 वर्षीय महिला धनियाबाई पति विजय को करैत सांप ने काट लिया। सांप कटाने का पता चलने पर स्वजन सांप को मार दिए और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद।

 

 

वही दूसरी घटना ग्राम पथराई निवासी 45 वर्षीय शांति पति बलभद्र पैकरा उमर घर में लगी सब्जी तोड़ रही थी उसी दौरान पैर में सांप ने काट लिया । इसके परिजन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 

 

बीएमओ डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि, सर्प के कटाने से गंभीर मरीजों का इलाज तुरंत किया जाता है अभी दो महिलाओं को सांप कटाने पर भर्ती कराया गया है जिन्हे एंटी स्नैक्स वेनम का डोज दिया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र में सर्प दंश से निपटने 150 डोज एंटी स्नेक वेनम रखा हुआ है सांप कटाने पर मरीज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाना चाहिए। ताकि मरीज को तुरंत इलाज किया जा सके।

kj
tara