वन सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई – बाजपुर में चीतल का मांस बरामद, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

वन सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई – बाजपुर में चीतल का मांस बरामद, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी वन सुरक्षा के निर्देशन में वन सुरक्षा बल टीम ने गुरुवार 17 सितम्बर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर बाजपुर क्षेत्र के ग्राम भूडी, बन्ना खेड़ा में छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

कार्रवाई के दौरान मुख्य अभियुक्त जगत सिंह उर्फ जकता पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम भूडी, बन्ना खेड़ा फरार होने में सफल रहा। वहीं उसके घर से पुरन सिंह पुत्र कुशल सिंह निवासी ग्राम चननान गुलरबोझ, ऊधमसिंह नगर तथा मान सिंह पुत्र पुरन सिंह निवासी ग्राम खम्बारी, बन्ना खेड़ा, बाजपुर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में मौत पर अब 8 लाख रुपये मुआवजा! मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि।

छापेमारी में टीम ने मौके से 13.458 किलोग्राम चीतल का मांस बरामद किया। बरामद मांस को वन अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित बन्ना खेड़ा राजकीय वन क्षेत्राधिकारी को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के गौरव और संस्कृति का भव्य उत्सव, नैनीताल में पहाड़ी व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल।

कार्रवाई में शामिल टीम

  • अशोक कुमार टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी

  • विपिन चन्द्र पडलिया, वन दरोगा

  • रघुवर सिंह रजवार, वन आरक्षी

  • मुराद अली

  • अजय रावत, चालक