पुलिस ने दर्ज किया छह प्रॉपर्टी डीलरों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा।

पुलिस ने दर्ज किया छह प्रॉपर्टी डीलरों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। प्रॉपर्टी के धंधे में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने रामनगर क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में छह प्रॉपर्टी डीलरों पर पुलिस ने शिकंजा कसने के साथ ही उनपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोप है कि इन आरोपियों ने जमीनों की खरीद फरोख्त में लोगों से धोखाधड़ी करके धन अर्जित किया है जिन पर धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एक गिरोह के जयप्रकाश डन्डरियाल निवासी ग्राम घटबगड़ तहसील सल्ट जनपद अल्मोड हाल निवासी ए-3/37 एच पी के टी- ए -3 लिंग मयुर बिहार 03 दिल्ली,हरदेव सिंह निवासी गुमानपुर, पीरूरुमदारा थाना रामनगर, प्रदीप कुमार ग्राम पीरूमदारा नियर आर्शिवाद बैडिंग पाइन्ट पो0 ओ0 पीरूमदारा तह0 रामनगर और दूसरे गिरोह के घनानन्द लखेड़ा निवासी बेनीविहार पीरुमदारा रामनगर, शंकर सिंह मनराल निवासी शिवलालपुर रियूनिया रामनगर,शैलेन्द्र शर्मा निवासी जसपुरिया लाईन रामनगर पर यह गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

आरोप है कि यह गिरोह थाना क्षेत्रान्तर्गत भारतीय दण्ड संहिता के अध्याय 17 की धारा 420 भादवि में वर्णित अपराधों को करने के आदि हैं तथा आम जनता से धोखाधड़ी कर आपराधिक गतिविधियों से भारी मात्रा में धनोपार्जन करते है।