Demonstrated protest against power – पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर अघोषित बिजली कटौती पर किया विरोध प्रदर्शन।

Demonstrated protest against power- पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर अघोषित बिजली कटौती पर किया विरोध प्रदर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

Demonstrated protest against power – रामनगर पर्यटन नगरी है और पर्यटन नगरी में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता तो परेशान है ही, उसके साथ ही बिजली कटौती का नुकसान किसानों के साथ ही छोटे छोटे उद्योगों को भी पड़ रहा है. जिसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में बिजली ऑफिस कूंच कर प्रदर्शन किया. जहां उन्होंने बीजेपी सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि ये मजबूरी है और इन्तहा है सब्र की, किसानों के अभी तक धान नहीं लगे हैं, बोरिंग और ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली नहीं मिल रही है, जो आनसिक रूप से चल भी रहे, लड़खड़ाते हुए तो वह बिजली के अभाव में ठप पड़े है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

Demonstrated protest against power –जिससे रोजगार और उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं और उसके साथ सरकार का राजस्व भी प्रभावित हो रहा हैं तो हमने आज इस सरकार कुंभकरण नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए और खास तौर पर यहां पर जो जनप्रतिनिधि चुने हुए सांसद हैं, माननीय विधायक हैं उन को जगाने के लिए यह प्रदर्शन किया है, कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझें लोगों के पास बिजली नहीं है इस गर्मी में, उमस में लोगों का जीना दूभर हो गया है और विधायक, सांसद कह रहे हैं कि कोई समस्या नहीं है. रणजीत रावत ने कहा कि सरकार पैसा खर्च करें क्योंकि बिजली कोई फ्री में तो आम जनमानस को नहीं मिल रही है पैसा लेकर बिजली दे रहे हो, सस्ती बिजली लेकर महंगी में बेच रहे हो, उन्होंने कहा कि यह पर्यटन प्रदेश है पर्यटक आ रहे है, जिससे बिजली न होने की वजह से पर्यटन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को राहत देने की जगह अपनी कुंभकरण की नींद में सोई हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

 

 

उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सरकार जल्द ठीक करें अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी. प्रदर्शन करने वालों में चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष भुवनशर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन महिला कांग्रेस पुष्पा देवी, अनिल अग्रवाल खुलासा, किशोरी लाल, गिरधारी लाल, राजेंद्र बिष्ट, गोपाल रावत, महेंद्र आर्य, उमाकांत ध्यानी, गोपाल रावत, मोहम्मद रिजवान, सभासद गुलाम सादिक, मोहम्मद शाहिद, धीरज सती, सौराव सैफी, दीपक मसीह, धीरज उपाध्याय, देवेंद्र चिलवाल, राहुल नेगी, कमल तिवारी, नदीम कुरैशी, जावेद खान, अनुभव बिष्ट, ओम प्रकाश आर्यवंशी, महेंद्र रावत, हरदीप सिंह दिप्पा, अंकुश अग्रवाल कैलाश त्रिपाठी, जयपाल रावत।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

 

मोहम्मद मुजीब, प्रताप बिष्ट, कुंदन बिष्ट, नवीन सनवाल, शुभम खेरिया, धीरज मौलिखी, अमरजोत, अर्णव कांबोज, मोहम्मद करीम, भास्कर चमियाल, वीरेंद्र लटवाल, कुबेर कड़ाकोटी, कमल नेगी, प्रेम जैन, चांद खान, सुमित तिवारी, मोईन खान, जीत खेरिया, रवि ठाकुर, आफाक हुसैन, कृपाल रावत, अपूर्व शाह, वीरेंद्र तिवारी, विनय पडलिया आदि मौजूद रहे।