गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आई दरारों के निरीक्षण करने के निर्देश सिचाई विभाग को दिए।

गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आई दरारों के निरीक्षण करने के निर्देश सिचाई विभाग को दिए।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न समाचार पत्रों का संज्ञान लेते हुए गर्जिया देवी मंदिर के टीले में आई दरारों को लेकर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि बीते वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा किले में पड़ी दरारों कि और अधिक क्षति रोकने के लिए तिरपाल आदि से पूरी तरह ढक दिया गया था, परंतु इस वर्ष पीले में दरारें पूरी तरह से ढकी नहीं गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में पर्यटकों का महाकुंभ! खुलने से पहले ही ढिकाला फुल, 15 नवंबर से शुरू होगा जंगल का रोमांच।

 

 

जिस कारण वर्षा का पानी घुसने से दरारें चौड़ी हो रही है, लिहाजा गर्जिया देवी मंदिर के टीले में दरारें पड़ने से मंदिर का टीला संवेदनशील हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती से नहीं बच पाए हत्यारे, बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का पर्दाफाश, पुरानी रंजिश में रची गई हत्या की साजिश, रामनगर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को दबोचा, आला कत्ल बरामद।

 

 

लिहाजा इसकी तात्कालिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि पीले में आई दरारों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वर्तमान वर्षा काल में इसकी सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और सुरक्षात्मक कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में भी अवगत कराएं।