भू काटव का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण। 

भू–कटाव का मौका मुआयना किया।

भू काटव का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर में आज उधम सिंह नगर जिले के जिला अधिकारी उदय राज सिंह आज काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा प्रबंधन समिति की एक बैठक ली। आपको बताते चलें कि इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मधुवन नगर पहुंचकर ढेला नदी से हो रहे भू–कटाव का मौका मुआयना किया। उन्होंने भू–कटाव रोकने एवम स्थायी समाधान हेतु आपदा मद में कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।