लुटेरी दुल्हन लाखों के सामान लेकर हूई फरार, ऐप के जरिए इस युवक से दोस्ती की थी।

ख़बर शेयर करें -

लुटेरी दुल्हन लाखों के सामान लेकर हूई फरार, ऐप के जरिए इस युवक से दोस्ती की थी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन के खिलाफ लूटपाट कर फरार होने का मामला सामने आया है। कोर्ट ने भी मामले को संज्ञान में लिया है जिसके बाद पीड़ित युवक ने शहर के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में ये मामला दर्ज कराया है। आरोप के मुताबिक लुटेरी दुल्हन लाखों के सामान लेकर फरार हो गई है। जिसमें 3 लाख के जेवर और एक लाख कैश शामिल हैं। रजिस्टर्ड केस के मुताबिक उस महिला ने एक ऐप के जरिए इस युवक से दोस्ती की थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, होली पर्व पर सघन चेकिंग में  2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

पूरे मामले में ऑनलाइन एप बोलेहॉय सवालों में है, जिसके जरिए शादी कराने वाले इस गैंग का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने ही युवक को शादी के जाल में फंसाया था। मामला सामने आने के बाद अब 3 लोगों पर नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक आपने ऑनलाइन ठगी के मामले खूब सुने होंगे लेकिन अब ऑनलाइन एप के जरिए हुई शादी के बाद एक दुल्हन लुटेरी बनकर फरार हो गई। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के धोलेरा माफी के रहने वाले फैसल का आरोप है कि पीलीभीत की रहने वाली एक युवती से बोलेहॉय एप के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई। फैसल के मुताबिक वह युवती की बातों में फंस गया और उससे शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई: सट्टे की खाई-बाड़ी करते 3 सट्टेबाज गिरफ्तार।

 

 

 

पीड़ित युवक फैसल को जब दुल्हन के बारे में सब कुछ पता चला तो उसके होश उड़ गए। वह ना केवल शादीशुदा निकली बल्कि उसके तीन बच्चे भी थे। उसे ये भी पता चला कि उसका पति भी उसी के गैंग में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर शराब परोसने वालों पर एक्शन।

 

 

 

शादी के बाद दोनों किराये के एक घर में साथ-साथ रहने लगे, लेकिन ठीक एक महीने के बाद युवती का असली रूप सामने आ गया। वह कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने फोन पर बात की तो फरार दुल्हन ने रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। जिसके बाद युवक थाने गया लेकिन जब पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की तो परेशान होकर युवक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर थाना इज्जतनगर में 3 नामदज समेत 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *