जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की कर दी बेदर्दी से हत्या, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का लिया संज्ञान।

ख़बर शेयर करें -

जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की कर दी बेदर्दी से हत्या, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का लिया संज्ञान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

यूपी के देवरिया जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है। फतेहपुर गांव में आज सुबह छह लोगों की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्‍यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्‍वासन भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में बवाल, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार।

 

 

 

 

यह घटना रूद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। जहां जमीनी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। दरअसल गांव के सत्य प्रकाश दुबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच सोमवार की सुबह प्रेम यादव की हत्या हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

 

 

 

यह खबर सामने आते ही प्रेम के परिवार ने बदला लेने के लिए सत्य प्रकाश के घर पर हमला कर दिया। जिसमें सत्य प्रकाश समेत उनके परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया, साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल गांव में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और गांव में शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। एसपी डॉ. संकल्प शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, सीएम योगी ने भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

ख़बर शेयर करें -