एक युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए किया मजबूर।

एक युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए किया मजबूर।

 

 

उत्तराखंड के पथरी क्षेत्र में एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, युवक पर दोस्तों से भी दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

पुलिस के अनुसार पथरी क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

 

 

आरोप है कि खेत में बुलाकर तीन आरोपितों ने दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे मे बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को किशोरी ने अपने परिजनों को रोते हुए आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनेगी रिपोर्ट।

 

 

 

तब परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।