युवती के साथ नाम बदलकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर में एक युवती के साथ नाम बदलकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि रामनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए एक युवक पर अपना नाम बदलते हुए उससे दोस्ती कर उसे अपने झांसे में फंसा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. वही इस पीड़ित युवती ने आरोपी युवक व उसके परिजनों पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का भी आरोप लगाया है।.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

 

 

मामले में कोतवाली के एसआई कश्मीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी युवक सहित उसके परिवार के 5 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

साथ ही उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात भी कही है।

kj
tara