खोए मोबाइल वापस मिले तो खिले चेहरे  165 मोबाइल पुलिस ने रिकवर कर लौटाए।

खोए मोबाइल वापस मिले तो खिले चेहरे  165 मोबाइल पुलिस ने रिकवर कर लौटाए।

 

देहरादून (अमित नौटियाल)- देहरादून पुलिस की साइबर सेल ने जनपद से लापता हुए 165 मोबाइल रिकवर किए हैं। यह सभी मोबाइल एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अपने हाथों से उनके मालिकों को लौटाए है। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

 

 

लोगों ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस और मुख्य रूप से एसएसपी को थैंक यू कहा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि काफी लंबे समय से राजधानी देहरादून के कई थानों में शिकायत दर्ज की गई कि उनका मोबाइल गुम हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

शिकायत के आधार पर साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल तलाशने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में साइबर सेल ने उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान अन्य राज्यों में मोबाइल रिकवर करने के लिए दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद साइबर सेल ने 165 मोबाइल रिकवर करें हैं। एसएसपी ने इस बड़ी सफलता पर साइबर सेल को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई है।