दुःखद :गौरीकुण्ड के गौरी गाँव में भू-स्खलन की चपेट में आये तीन नेपाली बच्चे, 2 की मौत एक घायल।

दुःखद :गौरीकुण्ड के गौरी गाँव में भू-स्खलन की चपेट में आये तीन नेपाली बच्चे, 2 की मौत एक घायल।

 

अमित नोटियाल  /रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग : एक बार फिर गौरिकुंड से दुःखद खबर सामने आ रही है। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार द्वारा अवगत कराया गया कि गौरी कुण्ड के गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता संग किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

 

 

तीनो बच्चो को स्थानीय पुलिस, NDRF,स्थानीय लोगों की मदद से गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार हेतु लाया गया। जहां दो बच्चो को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया,जबकि एक बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

बताया जा रहा कि तीनो बच्चे अपनी माँ के साथ डेरे पर सो रहे थे अचानक ऊपर से मलवा आया ये दव गये। अफ़रा तफ़री में इन की माँ बाहर निकल आई मगर बच्चे मलवे में दव गये।