अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत एक घायल।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत एक घायल।

 

अमित नौटियाल – संवाददाता

 

मसूरी धनोल्टी मार्ग पर सुवाखोली के निकट एक टाटा सफारी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए लंढौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी से देहरादून जा रहे चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी। सुवाखोली के पास गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद।

 

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ पुलिस और अग्निशमन दल के साथ ही स्थानीय लोगों ने गहरी खाई से कड़ी मुस्क्कत के बाद लोगों को बाहर निकाल इस दौरान मौके पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ की अनोखी पहल का अनोखा अंदाज, रामलीला के साथ जागरूकता का मंच* *सेल्फी पॉइंट, शॉर्ट वीडियो और लोकल टीवी चैनलों से साइबर जागरूकता का विस्तार*

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि खाई में जाते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए मौके पर पहुंचे पुलिस एसडीआरएफ अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों द्वारा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल और मृतक को मुख्य मार्ग पर लाया गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।