सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, परिवार के चार सदस्यों की मौत।

सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, परिवार के चार सदस्यों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कोटद्वार, उत्तराखंड: उत्तराखंड के कोटद्वार में मंगलवार रात को एक अत्यंत दुखद हादसा घट गया, जिसमें गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर एक गाड़ी एक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चारों लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में वन्यजीव सप्ताह का आगाज, बच्चों की साइकिल रैली ने दिया बड़ा संदेश, बोले- जंगल बचेंगे तो हम बचेंगे।

 

 

हादसे का समय सूचना के तुरंत बाद, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी दीपक भंडारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मीडिया को बताया कि गाड़ी में सवार चार व्यक्ति थे, जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को निकालकर मौके का जांच प्रक्रिया शुरू की है और घटना की विस्तार से जांच कर रही है। हादसे की वजह की जांच भी प्रारंभ की गई है।

 

 

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि गाड़ी में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट, उनका पुत्र अतुल बिष्ट, और चुन्ना भाई सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की आस में भटक रही रामनगर की प्रिया, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से सुरक्षा और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग।

 

 

लैंसडौन के कोतवाल हरिओम सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर शवों की निकालवाई और सुरक्षा के उद्देश्यों से मौके का परिस्थितिकी सुनिश्चित किया।