“यमुनोत्री धाम से लौटते समय बुजुर्ग तीर्थयात्री की दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनका शव यमुना नदी में बह गया।

“यमुनोत्री धाम से लौटते समय बुजुर्ग तीर्थयात्री की दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनका शव यमुना नदी में बह गया।

 

रोशनी पांडेय –  संपादक

महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौटते समय दुर्घटना का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह, यमुना नदी में उनका शव बहते हुए पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

60 वर्षीय तीर्थयात्री ने यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में रुककर एक होटल में ठहराव किया था। उन्होंने यमुना नदी के तट पर पूजा अर्चना की थी, जिसके दौरान उनका पैर फिसल गया और उनकी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उनका शव यमुना नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

 

 

सूचना के अनुसार, इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने तीन घंटे तक खोजबीन की और यात्री के शव को खरादी झूला पुल के पास से बरामद किया।