नानकमत्ता क्षेत्र में 448 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नानकमत्ता क्षेत्र में 448 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

नानकमत्ता क्षेत्र में 448 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त उधमसिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में,नशे के विरुद्ध जारी रहेंगे अभियान। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

 

 

पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 21.08.2023 को पचपेड़ा भट्टा खकरा पुल के पास से अभियुक्त कमरजीत सिंह पुत्र गुरचरन सिहं,निवासी पचपेड़ा,थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 455 ग्राम मय पन्नी सहित अवैध चरस बरामद करने पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0-203/2023 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम कमरजीत सिंह पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
कमरजीत सिंह पुत्र गुरचरन सिहं,उम्र 33 वर्ष थाना निवासी पचपेड़ा,नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर
आपराधिक इतिहास-
पूर्व में पंजीकृत अभियोगो का विवरण की जानकारी की जा रही है।
बरामदा माल-
1- 448 ग्राम शुद्घ अवैध चरस व पन्नी सहित 455 ग्राम।
2- 01 अद्द इलैक्ट्रानिक तराजू।

मीडिया सेल
जनपद उधमसिंह नगर