दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक सामाजिक उत्प्रेरण एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का समापन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

आज दिनांक 3 जनवरी 2023 को नगर पालिका परिषद रामनगर में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक सामाजिक उत्प्रेरण एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का समापन किया गया, प्रदर्शनी का समापन रामनगर के नगर पालिका परिषद रामनगर के माननीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, सभासद भुवन सिंह डंगवाल, कमला ढोंडियाल, विमला आर्या व पर्वतीय पैठ पड़ाव समिति के अध्यक्ष गिरीश मठपाल के द्वारा किया गया प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की विक्री की गयी थी,विभिन्न उत्पादों जैसे आचार हाथ से बनाए हुए हैंडीक्राफ्ट ऊनी वस्त्र मसाले आदि वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में 20-21 जुलाई को मूसलाधार बारिश का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

 

 

 

कार्यक्रम में बोलते हुए माननीय अध्यक्ष हाजी अकरम द्वारा महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उत्पादों हेतु बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया इस पर पैठ पड़ाव अध्यक्ष द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया, कार्यक्रम में बोलते हुए सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 5 दिन तक चला जिसकी पुरे जिले मे प्रसंशा की गयी,नगरपालिका रामनगर का नाम दूर दूर तक अन्य जिलों मे भी गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

 

 

 

सभासद द्वारा बताया गया कार्यक्रम के सफल होने के उपरांत अब इसे बाजार क्षेत्र में निरंतर लगाया जाएगा कार्यक्रम में पर्वतीय पैठ पड़ाव के उपाध्यक्ष नवीन करगेती, प्रबंधक भूपेंद्र खाती,कर निरीक्षक श्री संजय सिंह मनराल,सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया की पहाड़ी उत्पादों की यह प्रदर्शनी रामनगर नगरपालिका द्वारा पहली बार लगायी जा रही है जो की स्वयं सहायता महिला समूह हेतु भविष्य मे एक मिल का पत्थर साबित होगा, जिस हेतु उन्होंने नगरपालिका रामनगर के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, कर निरीक्षक व सभी महिला समूह का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 10 ग्राम नशे संग तस्कर गिरफ्तार"

 

 

 

कार्यक्रम के समापन मे नगरपालिका द्वारा सभी समूह को उत्साह वर्धन स्वरूप उपहार दिए गए, साँथ ही जिन महिला समूह द्वारा बसंतउत्सव मे अपनें स्टाल पर्वतीय पैठ पड़ाव मे लगाए गए थे उन्हें समिति द्वारा ट्रॉफी व सम्मानित राशि प्रदान की गयी।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *