कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख अभिलेख कक्ष का आचानक औचक निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख अभिलेख कक्ष का आचानक औचक निरीक्षण किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल 22 अगस्त 2023 कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को कलैक्ट्रेट नैनीताल में भूलेख अभिलेख कक्ष का आचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ माह पुरानी फाइलो का कार्य एक ही दिन में पूरा करने, डिस्पैच रजिस्टर में पंत्राक छोड़ने, पत्र प्राप्ति एवं डिस्पैच का दिनांक स्पष्ट रूप से न पाये जाने के आलावा कई खामियां मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

 

 

 

आयुक्त ने 154, 157 के अन्तर्गत भूमि का क्रय विक्रय की कई पत्रावलियों का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी को लम्बित एवं निस्तारित पत्रावलियों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिये हैं कि कोई भी पत्रावली बिना तारीख के न चलाई जाये तथा पत्रावलियों ओवरराइंिटंग न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे। यदि यह प्रकरण दोबारा पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, 19 दिन में दूसरी वारदात।

 

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंजाराम, शिवचरण द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी परितोष वर्मा आदि उपस्थित थे।

————————-
अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05942-235605.